{"_id":"b4dcee1c08737edc8ae94ac4c18e1434","slug":"aadhar-card-nomination-last-date-is-15-march-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का आधार कार्ड हुआ जरूरी, नहीं तो होगा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का आधार कार्ड हुआ जरूरी, नहीं तो होगा एक्शन
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार नामांकन की सीमा 15 मार्च तय कर दी गई है। सभी जिलों को इससे पहले अपने यहां के 100 फीसदी बच्चों का आधार नामांकन कराना होगा।
विज्ञापन
ऐसा न करने वाले अफसरों के खिलाफ अब सरकार कार्रवाई करेगी।आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले फर्जीवाड़े रोकने के लिए सरकार ने यहां आने वाले सभी बच्चों का आधार नामांकन जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन
पहले सरकार ने 31 जनवरी तक आधार नामांकन का काम पूरा करने की सीमा तय की थी। लेकिन ज्यादातर जिले इसमें फेल हो गए। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने कई बार इसको लेकर नाराजगी जताई लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
इन जिलों की स्थिति सबसे खराब
बदायूं, जौनपुर, बलरामपुर, बागपत, श्रावस्ती, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, संतकबीरनगर, गोरखपुर, बहराइच, इलाहाबाद, गोंडा, संत रविदास नगर, संभल, चंदौली, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, रामपुर, सिद्धार्थनगर, कन्नौज, गाजीपुर, औरैया, मथुरा, फैजाबाद, कौशांबी, मिर्जापुर, जालौन, बरेली, शामली, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, एटा, हरदोई, बलिया, बस्ती, झांसी, अलीगढ़, ललितपुर, मऊ व फतेहपुर