फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aadhar card link up with bank account for gas subsidy

गैस सब्सिडी बंद न हो जाए, इसके लिए उठाएं यह जरूरी कदम

Sat, 26 Nov 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Nov 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
aadhar card link up with bank account for gas subsidy
डेमो

राजधानी में 22 हजार एलपीजी कनेक्शन बगैर केवाईसी सत्यापन के चल रहे हैं। अगर आप भी इसमें शामिल हैं तो 30 नवंबर तक आधारकार्ड का लिंकअप बैंक खाते और कंज्यूमर नंबर से करा लीजिए।

विज्ञापन


पेट्रोलियम कंपनियां 1 दिसंबर से ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर सप्लाई रोक देंगी। जिनके आधार कार्ड का लिंकअप बैंक खाते व एजेंसी के कंज्यूमर नंबर से हो चुके हैं वे परेशान न हों। 
विज्ञापन


राजधानी में 7.83 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। एजेंसी स्तर पर कराए गए सर्वे में सामने आया कि इनमें से ढाई से तीन फीसदी ने अब तक आधार लिंकअप नहीं कराया है।

एक दिसंबर के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को मल्टीपल सिलेंडर की श्रेणी में मानते हुए इनका सब्सिडी सिलेंडरों का कोटा बंद कर दिया जाएगा। वर्ष 2012 में घरेलू एलपीजी में सब्सिडी व नॉन सब्सिडी सिलेंडरों की व्यवस्था के बाद घरेलू एलपीजी कनेक्शनों को सेम नेम, सेम एड्रेस (एसएनएसए) और डिफरेंट नेम सेम एड्रेस (डीएनएसए) श्रेणी में चिह्नित कर केवाईसी सत्यापन की अनिवार्यता लागू की गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना आधार लिंकअप के सब्सिडी कोटे का फायदा उठा रहे 22 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं में से 11 हजार से अधिक कनेक्शन इंडियन ऑयल (इंडेन) के हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 5800 से अधिक जबकि भारत पेट्रोलियम के 5300 से अधिक कनेक्शन का केवाईसी अधूरा है।

‌आधार कार्ड ल‌िंक कराने में नोटबंदी भी बढ़ा रही परेशानी

aadhar card link up with bank account for gas subsidy
डेमो - फोटो : PTI
आधार कार्ड को बैंक खाता नंबर से लिंकअप न कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए नोटबंदी भी परेशानी का सबब बन गई है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंकअप कराने आने वालों को बैंक कर्मचारी नोटबंदी से जुड़े कार्यों की व्यस्तता बताकर चलता कर दे रहे हैं।

आईओसी के अधिशासी निदेशक ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत चिह्नित गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का काम भी अगले माह शुरू होगा। 15 हजार से अधिक लाभार्थियों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है।

30 नवंबर के बाद अधूरे केवाईसी वाले उपभोक्ताओं की स्टेटस रिपोर्ट की जांच तेल कंपनियों के अधिकारी करेंगे। जिन कनेक्शनों का केवाईसी सत्यापन अधूरा होगा उनका बिना नोटिस उनका सब्सिडी कोटा बंद कर दिया जाएगा। - एके वर्मा, तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक व अधिशासी निदेशक आईओसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed