फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar not linked to the accounts of 35 thousand beneficiaries of Ujjwala

Lucknow News: उज्ज्वला के 35 हजार लाभार्थियों के खातों से आधार लिंक नहीं

Mon, 07 Aug 2023 05:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar not linked to the accounts of 35 thousand beneficiaries of Ujjwala
तीनों ऑयल कंपनियों को काम पूरा कराकर जवाब देने के आदेश
विज्ञापन

खाते आधार से लिंक न होने के कारण सब्सिडी पहुंचने में दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस का कनेक्शन ले लाभार्थियों को सब्सिडी मिलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक करने के आदेश दिए गए, लेकिन अब तक 35710 लाभार्थियों के खातों को आधार से लिंक नहीं किया गया है। शासन की मंशा पर डीएसओ ने तीनों ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल लाभार्थियों के खातों को आधार से लिंक कराकर जवाब देने के आदेश दिए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 2,65,001 लाभार्थी हैं। इसमें 2,29,291 लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार लिंक है। 35,710 लाभार्थियों के खातों में आधार अब तक लिंक नहीं हो सका है। इससे लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराने में पारदर्शिता नहीं आ रही है। अपर आयुक्त ने सभी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शेष लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी कराकर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। शत प्रतिशत काम पूरा न होने पर संबंधित कंपनियां दोषी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed