फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar feeding work slow, notice on 19th

Lucknow News: आधार फीडिंग का काम सुस्त, 19 को नोटिस

Sun, 26 Feb 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar feeding work slow, notice on 19th
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी आवास, पेंशन समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के आधार फीडिंग का काम सुस्त है। इससे नाराज बीडीओ ने 19 ग्राम पंचायत अधिकारियों और रोजगार सेवकों को नोटिस देकर दो दिन में आधार फीडिंग का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने कहा कि इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ शिवकुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत भवानीगढ़ में 159, कोटवा में 116, नारायणपुर में 132, ओसाह 114, रीवा में 50, सरांयक्षत्रधारी में 65, सूरजपुर में 27, बहुदाखुर्द में 46, बरियारपुर में 45, दहिगांवा में 61, देहली में 77 तथा नरायनपुर में 74 लाभार्थियों के आधार कार्ड फीड नहीं हुए है। कंप्यूटर में आधार फीड नहीं होने पर लाभार्थी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी मोनिका सिंह, मनोज शर्मा, सतीश कुमार, सुमित कुमार, अंजली वर्मा, हेमंत कुमार, दीपिका, मोहित सिंह, रोजगार सेवक अशोक कुमार, विनोद कुमार, रामप्रसाद, सरिता मौर्या, अंबुज कुमारी, सुधांशु, बजरंग, मिश्रीलाल, अनिल सिंह, अमित साहू, दिनेश कुमार को नोटिस देकर दो दिन में काम पूरा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed