फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar enrollment facilities will be set up in the village itself if required; a minimum of 50 people is necessary.

Lucknow News: आवश्यकता है तो गांव में ही बनेगा आधार, 50 या इससे अधिक लोगों का होना जरूरी

Thu, 06 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar enrollment facilities will be set up in the village itself if required; a minimum of 50 people is necessary.
मीरकपुर में लगे ​शिविर में पहुंचे लोग।
लखनऊ। अगर किसी गांव, स्कूल एवं शिक्षण संस्थान में 50 या इससे अधिक लोगों के आधार में संशोधन कराना है या नया बनवाना है तो डाक विभाग से संपर्क कर विशेष शिविर लगवाया जा सकता है। आधार की दिक्कतों का गांव में ही समाधान हो जाएगा। शिविर के लिए कर्मचारियों के बैठने, नेटवर्क और बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए। डाक विभाग पूर्व में जारी रोस्टर के छूटे स्थानों पर भी शिविर की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन

जीपीओ के सीनियर सुपरिटेंडेंट एके मिश्रा ने बताया कि जरूरत के अनुसार विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। किसी गांव में 40-50 या इससे अधिक लोगों का आधार अपडेट या नया बनना हो तो प्रधान/प्रशासक, स्कूल के प्रधानाध्यापक संबंधित डाकघर या डाक विभाग में संपर्क कर पत्र दे सकते हैं। इसमें शिविर से कितने लोगों को लाभ मिलेगा, यह भी जिक्र करना होगा। उनकी मांग के अनुसार गांव या संस्थान में शिविर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोसाईंगंज के तिकुनिया रसूलपुर से मांग आई तो शिविर लगवाया जाएगा। शिविर के लिए दो अन्य स्कूलों से पत्र मिला है। कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
विज्ञापन

मीरकपुर में 12 आधार संशोधित, एक का नामांकन
विभाग की ओर से बुधवार को निगोहां के मीरकपुर के पंचायत भवन में तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है। पहले दिन 12 आवदेकों के आधार में संशोधन किए गए। एक आवेदक का नया आधार के लिए नामांकन भी हुआ। गांव में ही शिविर लगने से आवेदकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी शिविर में आवेदकों के आधार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed