फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aabhar Sabha: Rahul Gandhi in Raebareli.

UP: रायबरेली में बोले राहुल गांधी, 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट दिया

Tue, 11 Jun 2024 07:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Jun 2024 07:33 PM IST
सार

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे और दोनों ही सीटों पर जीत के लिए जनता का आभार जताया है।

विज्ञापन
Aabhar Sabha: Rahul Gandhi in Raebareli.
आभार सभा में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सांसद बनने के बाद पहली बार बहन प्रियंका गांधी के साथ यहां पहुंचकर रायबरेली और अमेठी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके चुनाव जिताने पर सभी का आभार जताया। भुएमऊ गेस्ट हाऊस में आभार सभा में राहुल ने एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने नया विजन दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट किया है। भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे थे पर जनता ने उन्हें संविधान को माथे से लगाने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान ने मैसेज भेजा है कि नफरत, हिंसा मुझे नहीं चाहिए। मुझे मोहब्बत की दुकान चाहिए। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता ने इंडिया गठबंधन यानि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को मजबूत बनाया है। ये जहां नफरत फैलाते हैं, वहां हमें  मोहब्बत की दुकान खोलनी है। राहुल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अयोध्या की सीट हार गए। राम मंदिर बनवाया, लेकिन उसके शुभारंभ के मौके पर एक गरीब व्यक्ति नही था। किसान, पिछड़ा, दलित नहीं था। आदिवासी राष्ट्रपति भी नहीं थी। अडानी और अंबानी के अलावा पूरा बालीवुड था। इस उपेक्षा का जवाब अयोध्या की जनता ने दिया है। वाराणसी में प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - संघ से दूरी भाजपा को पड़ी भारी... इन उम्मीदवारों से असहमत था आरएसएस; BJP ने किसी फैसले में नहीं ली सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... अब नया घरेलू कनेक्शन लेना होगा महंगा! ये ग्राहक भी होंगे प्रभावित


मंच पर मौजूद प्रियंका गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर वाराणसी से प्रियंका चुनाव लड़ जाती तो मोदी दो-ढाई लाख वोटों से हार जाते। यह सब अहंकार से नहीं कह रहा हूं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के विजन को जनता ने नकार दिया है। हम हिंसा और नफरत नहीं चाहते हैं। आने वाले समय में सच्चे मुद्दे उठाए जाएंगे। आने वाले समय में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और मजदूरों के मुद्दे उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संसद में इंडिया गठबंधन की सेना बैठी हुई है। इस बार कोशिश रहेगी कि अग्निवीर योजना को रद्द कराएं क्योंकि इतनी शक्ति आपने दे दी है। आपने राजनीतिक विजन देने के साथ ही बदलाव के लिए वोट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता से भी मैँ कहना चाहता हूं कि मैं रायबरेली का सांसद हूं, लेकिन जो विकास रायबरेली में होगा, वही विकास कार्य अमेठी में भी होगा। आपने दिल से हिंदुस्तान की राजनीति बदल दी है। आपने पूरे देश को मैसेज दिया कि हम नफरत के खिलाफ हैं। मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।

 

रायबरेली-अमेठी से हमारा सबसे पुराना रिश्ता है
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है। ये करीब 100 साल पहले शुरू हुआ था जब किसानों के आंदोलन के लिए जवाहर लाल नेहरू जी यहां आए थे। ये गहरा रिश्ता है जो अभी है और हमेशा रहेगा।

प्रियंका गांधी बोलीं- रायबरेली व अमेठी में जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली व अमेठी लोकसभा सीट पर जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश व देश के लोग साफ सुथरी राजनीति चाहते हैं। ये सब आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

दोनों सीटों पर जीत के लिए राहुल-प्रियंका कार्यकर्ताओं को आभार जताने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के मंच पर मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने सपा कार्यकर्ताओं के लिए भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed