फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A youth attempted suicide by consuming poison near the Chief Minister's residence in Lucknow.

Lucknow: बिजली विभाग की प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, बुलंदशहर से आया था

Fri, 12 Sep 2025 01:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Sep 2025 01:11 PM IST
सार

लखनऊ में लामार्ट चौराहे के पास युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई

विज्ञापन
A youth attempted suicide by consuming poison near the Chief Minister's residence in Lucknow.
युवक ने जहर खाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली विभाग की प्रताड़ना से तंग बुलंदशहर के अजय कुमार (45) ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ आकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने लामार्ट चौराहे के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अजय 11 वर्ष से ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक सुबह 9:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लामार्ट चौराहे के पास एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई है। पुलिस पहुंची तो युवक को उल्टी हो रही थी। पूछताछ में बुलंदशहर के तातारपुर, कोतवाली नगर निवासी अजय ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाने के साथ बुलंदशहर पुलिस को जानकारी दे दी गई।

विज्ञापन

कई बार अफसरों से गुहार लगाई

अजय ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने आटा चक्की लगाई थी। सात मई 2014 को अधिक लोड के कारण वहां का ट्रांसफार्मर जल गया। दूसरा ट्रांसफर 21 मई को लगवाया गया, जो एक घंटा बाद ही फुंक गया। आरोप लगाया कि नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए अजय ने कई बार अफसरों से गुहार लगाई। इस पर अवर अभियंता ने 70 फीसदी रकम जमा करने पर ही इसकी स्वीकृति देने की बात कही। इस वजह से अजय की चक्की अभी तक बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 वर्ष से अधिकारियों के चक्कर लगाने से तंग आकर अजय शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वह मुख्यमंत्री से मिलकर परेशानी बताना चाहते थे, लेकिन इसके पहले ही जहरीला पदार्थ खा लिया। अजय के पास से मिले प्रार्थनापत्र में उन्होंने जेई, एई और अन्य अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार भी अधिकारियों को ठहराया है।


ये भी पढ़ें - बेटे की राहुल गांधी से हाथ मिलाते वायरल फोटो पर यूपी के मंत्री ने दी सफाई, कांग्रेसियों पर जमकर भड़के


ये भी पढ़ें - दिशा की बैठक में राहुल गांधी और यूपी सरकार के मंत्री के बीच कहासुनी! सांसद बोले- अध्यक्ष मैं हूं

अधिकारी टरकाते रहे तो टूट गई हिम्मत

प्रार्थनापत्र में अजय ने लिखा कि नए ट्रांसफार्मर के लिए रुपये मांगे जाने पर उन्होंने चीफ इंजीनियर गाजियाबाद से शिकायत की। इस पर उन्होंने मुख्य अभियंता को लोड बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसका इस्टीमेट भी तैयार किया गया। इसकी जानकारी लेने के जिए अजय बुलंदशहर के विद्युत वितरण खंड द्वितीय हाईडिल पहुंचे तो पता चला कि तत्कालीन जेई ने उसे फाड़ दिया है। अजय ने जेई और एसडीओ पर रिश्वत लेकर गांव में दूसरी ओर ट्रांसफार्मर लगाने के भी आरोप लगाए हैं। अधिकारियों के बार-बार टरकाने से अजय टूट गए थे।

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी

पत्र में अजय ने लिखा कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। इसके लिए उनकी चक्की पर छापा भी मारा। फिर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कर दी गई। एसीपी हजरतगंज का कहना है कि अजय परिवार से अलग रहते थे। उनका बेटा गाजियाबाद में नौकरी करता है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अजय शराब पीने के आदी थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed