फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man was murdered in Malihabad and his body was thrown outside the house

Lucknow News: मलिहाबाद में युवक की हत्या कर घर के बाहर फेंका शव

Mon, 09 Jun 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered in Malihabad and his body was thrown outside the house
मलिहाबाद। रहीमाबाद के अहिंडर गांव निवासी विजय (25) की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। विजय के गले पर कट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध में उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने एक करीबी महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक, रविवार सुबह विजय का शव पड़ोसी के घर बाहर मिला था। फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। फील्ड यूनिट ने भी पड़ताल की है। विजय के भाई पप्पू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पप्पू के मुताबिक, विजय शनिवार शाम को खाना खाने के बाद घर के हाते में सोने चले गए थे। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मां सुंदरी ने देखा कि पड़ाेसी रामचंद्र के घर के पास विजय बेसुध पड़े हैं।
विज्ञापन


करीब जाकर देखने पर वह लहूलुहान मिले। उनकी गर्दन व चेहरे पर चोट के निशान थे और उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने विजय का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि विजय की पत्नी का तीन वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। वह दो बच्चों और मां के साथ रहते थे और एक पोल्ट्री फार्म में काम करते थे। हालांकि, कुछ समय से काम छूट गया था। पिता रामआसरे की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर बाग में सोने जाते थे

ग्रामीणों ने बताया कि विजय घर से दो सौ मीटर दूर आम के बाग में कुछ दिनों से सोने जा रहे थे। शनिवार को भी रात में घरवालों को बिना बताए वह बाग में सोने गए थे। आशंका जताई जा रही है कि बाग में ही उनकी हत्या कर शव घर के पास लाकर फेंक दिया गया। एक महिला से विजय के करीबी संबंध थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उनकी हत्या की गई है। पुलिस विजय के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed