फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man was kidnapped and brutally beaten due to enmity

Lucknow News: रंजिश में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

Thu, 28 Aug 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A young man was kidnapped and brutally beaten due to enmity
लखनऊ। मड़ियांव इलाके के अजीजनगर निवासी अभिषेक पांडेय का मंगलवार रात पुरानी रंजिश में अपहरण कर जान से मारने का प्रयास किया गया। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि परिचित मनु पटेल ने उनके मोबाइल पर फोन कर चंद्रा ढाल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर मनु पटेल के साथ मौजूद स्पर्श चौधरी, आयुष शुक्ला समेत पांच-छह युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और कार में डाल दिया। उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई और कनपटी पर रिवॉल्वर तानकर धमकाया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उन्हें कार में बैठाकर अल्लू नगर डिगुरिया के पास सुनसान बाग में ले गए। वहां और युवक आ गए। सभी ने मिलकर गला दबाकर हत्या की कोशिश की और चाकू व रिवॉल्वर की बट से हमला किया। घायल होकर गिरने के बाद भी आरोपियों ने बेल्ट व डंडों से बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन



मां के फोन से बची जान

इसी दौरान अभिषेक की मां ने मनु पटेल को फोन किया। उन्होंने कहा कि अगर बेटे को कुछ हो गया तो जिम्मेदार वही होंगे और वह थाने में रिपोर्ट लिखवाने जा रही हैं। यह सुनकर आरोपी घबरा गए और अभिषेक को घर के पास गली में फेंककर फरार हो गए। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि पीड़ित व आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed