{"_id":"6817d1cd649242822507f478","slug":"a-young-man-was-beaten-up-for-stopping-people-from-urinating-in-front-of-his-house-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1188039-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक को पीटा
Mon, 05 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर युवक को पीटा
लखनऊ। चौक में खुनखुन जी रोड निवासी कौशल गुप्ता को अलीगंज के प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक यादव व उसके दो साथियों को घर के सामने पेशाब करने से रोकना भारी पड़ गया। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने कौशल पर पिस्तौल तान दी और साथियों संग मिलकर उन्हें जमकर पीटा। पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कौशल के मुताबिक घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे की है। राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद भी अभिषेक हंगामा करता रहा। राहगीरों ने उसे पकड़कर पीट दिया। उसके दो साथी भाग निकले। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा गया है। अभिषेक के दो साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि पिस्तौल अभिषेक के नाम पर ही है। लाइसेंस रद्द करने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।