{"_id":"69dea729b14bc73fea01df87","slug":"a-young-man-hanged-himself-while-talking-on-the-phone-lucknow-news-c-13-lko1070-1691840-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फोन पर बात करते हुए युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फोन पर बात करते हुए युवक ने लगाया फंदा
Wed, 15 Apr 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सैरपुर के छठा मील निवासी आबिद अली (22) ने मोबाइल पर बात करते हुए सोमवार रात फंदा लगा लिया। पुलिस ने आबिद का मोबाइल कब्जे में ले लिया। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
आबिद के भाई फिरदौस ने बताया कि आबिद सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। सोमवार को मां और पिता बलरामपुर रिश्तेदार के घर गए थे। रात करीब दो बजे उनकी पत्नी नाहिदा और छोटी बहन फातिमा उठीं तो उन्हें आबिद कमरे में नहीं मिला। खोजबीन करने पर आबिद जाल में दुपट्टे सहारे लटका मिला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर भाई के आत्महत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा तो देखा कि आबिद के कान में इयर फोन लगा हुआ था। फिरदौस के मुताबिक भाई की अंतिम किससे बात हुई थी इस बात की उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।