फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man going to his sister's house was hit by a tractor, he died

Lucknow News: बहन के घर जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 06 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
A young man going to his sister's house was hit by a tractor, he died
रायबरेली। डीह कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बहन के घर साइकिल से जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मौत की खबर पर पहुंचे ही परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा किया। सभी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोरवर गांव निवासी धर्मेश कुमार (19) पुत्र स्व. राम अभिलाख मंगलवार को साइकिल से अपनी बहन माधुरी के घर बेतौरा जा रहा था। बेतौरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने धर्मेश को जोरदार टक्कर मार दी। इससे धर्मेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक की मां भगवान देई की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed