{"_id":"6a135fc2af68ff07fc05f7ff","slug":"a-young-man-from-another-community-exploited-her-through-deception-lucknow-news-c-13-lko1070-1752001-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे समुदाय के युवक ने झांसा देकर किया शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे समुदाय के युवक ने झांसा देकर किया शोषण
Mon, 25 May 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके की युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया था। युवती को आरोपी के माता-पिता ने भी धमकाया। इस मामले में पीड़िता ने मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
युवती मूल रूप से मिर्जापुर की निवासी है। वह वर्तमान में मड़ियांव इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात अर्सलान हसन से सोशल मीडिया पर हुई। अर्सलान गोरखपुर के इलाहीबाग तिवारीपुर का रहने वाला है। दोस्ती बढ़ने पर उसने युवती को शादी का झांसा दिया और यौन शोषण किया। कुछ दिनों बाद युवती ने शादी की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया।
आरोपी के माता-पिता ने भी धमकाया
युवती का कहना है कि उसने अर्सलान के माता-पिता से फोन पर संपर्क कर शिकायत की। उन लोगों ने युवती को बदनाम करने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की। बाद में उन्होंने युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि गोरखपुर पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज की थी। घटनास्थल मड़ियांव का होने के कारण मामला मड़ियांव थाने ट्रांसफर किया गया है। जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई जाएगी।