{"_id":"69efcfdfd5ffffbc2604721c","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-third-floor-of-a-flat-under-mysterious-circumstances-lucknow-news-c-13-lko1096-1711700-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रहस्यमय हालात में फ्लैट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रहस्यमय हालात में फ्लैट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Tue, 28 Apr 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। नरही के गंगासागर अपार्टमेंट में रहने वाले बिहार के समस्तीपुर निवासी जूना उर्फ प्रिंस (23) की रहस्यमय हालात में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। फ्लैट संख्या 308 में रहने वाले चेतन सक्सेना के यहां जूना काम करता था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए हैं।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक चेतन सक्सेना ने दो वर्ष पहले किराये पर फ्लैट लिया था। वह ऑटोमेटिक बैरियर्स का व्यापार करते हैं। चेतन ने बताया कि उनके फ्लैट में जूना के अलावा समस्तीपुर का ही विकास भी रहता है। दोनों उनके यहां काम करते थे। रात में सभी कमरे में थे। इसी दौरान सूचना मिली कि जूना फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया है। नीचे जाकर देखने पर जूना के सिर से खून बह रहा था। सोसायटी के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद जूना को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी कहना है कि जूना के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जूना बालकनी से नीचे कैसे गिरा, यह पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।