फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man climbed an electric pole and suffered burn injuries

Lucknow News: बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, झुलसा

Sat, 07 Feb 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed an electric pole and suffered burn injuries
कमलेश।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के झब्बा खेड़ा गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर कमलेश (36) सड़क पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गए। हाईटेंशन लाइन पकड़ने पर वह झुलस गए। घरवालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कमलेश की पत्नी सत्यवती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पति घर के बाहर लगे खंभे पर चढ़े थे। इससे वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और सड़क पर जा गिरे। चीख-पुकार मचने पर वह और अन्य घरवाले बाहर आए तो देखा कि कमलेश झुलसे हुए थे। आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से कमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। सत्यवती ने बताया कि पति की करीब पांच साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed