फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young lady died in an animal attack in haidergarh in Barabanki.

बाराबंकी: आबादी के बीच छुट्टा मवेशी के हमले से घायल युवती की मौत, शरीर के कई हिस्सों में आई थी गंभीर चोटें

Mon, 09 Oct 2023 10:51 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)। Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Oct 2023 10:51 AM IST
सार

बाराबंकी में छुट्टा मवेशी के हमले में घायल एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।

विज्ञापन
A young lady died in an animal attack in haidergarh in Barabanki.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली के बम्हरौली में छुट्टा मवेशी के हमले से गंभीर घायल युवती की मौत हो गई। ग्राम बम्हरौली की पिंका उर्फ मुन्नी (20) बीते शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे गांव की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान आबादी के बीच छुट्टा मवेशी ने हमला कर दिया जिससे उसके सिर, गर्दन व शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। युवती को सीएचसी हैदरगढ़ से गंभीर हालात में लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। रविवार देर रात लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मुन्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवाद -सनातन के जरिये हिन्दुत्व को धार देने में जुटा संघ, जाति जनगणना की काट खोजने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम 'सिंधु' भी वापस ला सकते हैं


मृतका के पिता मंशाराम की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। मां मायादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के बड़े भाई शेरबहादुर की दिमागी हालात ठीक नहीं बताई जा रही है। भाकियू नेता हरीराम ने एसडीएम को सूचना दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाल लाल चंद्र सरोज ने बताया कि छुट्टा मवेशी के हमले से मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

हर तरफ छुट्टा मवेशियों का आतंक
पूरे गांव में छुट्टा मवेशियों का आतंक मचा है। गोशाला पहुंचाने के बाद भी कई मवेशी भागकर वापस गांव आ जाते हैं। गांव में विजय सिंह, दुर्गेश और मुकेश के मकान व स्कूल के पास तथा ग्राम संपर्क मार्ग, दौलतपुर पूर्वांचल अंडरपास के करीब छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। यही हाल पूरे क्षेत्र का है। हाईवे पर बारा टोल प्लाजा के पास भी छुट्टा पशुओं से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed