फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young girl attacked in Madiyaon in Lucknow.

Lucknow: घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, ट्रॉमा में भर्ती किया गया, हालत गंभीर

Tue, 21 Jan 2025 02:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jan 2025 02:14 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव एक युवती पर घर में घुसकर एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
A young girl attacked in Madiyaon in Lucknow.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मड़ियांव थाने के सामने शंकरपुर गांव में अज्ञात युवक ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे घर में घुसकर रूबी (22) के गर्दन और ठुड्डी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहा युवक निर्माणधीन नाले के कारण बाइक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रूबी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बाराबंकी के पूर्व विधायक हरिगोविंद सिंह का मड़ियांव इलाके में शंकरपुर गांव में घर है जिसे उन्होंने जगदीशपुर, संदना सीतापुर निवासी नशरीम, बेटी रूबी, नसीम और इलमा (10) के साथ रहती हैं। सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक बाइक से घर पहुंचा।
विज्ञापन


मौके पर रूबी और इलमा ही थे। युवक ने इलमा को घर से बाहर निकाल कर अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। उसके बाद युवक ने रूबी पर चाकू से गर्दन और ठुड्डी पर हमला कर दिया। मौका पाकर युवक बाइक से भागा लेकिन आगे नाली बनने के रास्ता बंद था। जिससे वह मजबूरन बाइक छोड़कर भागने को मजबूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एडीसीपी नार्थ जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी अलीगंज ब्रज नारायण सिंह और इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रूबी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed