फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद से पहले रेहाना के घर आईं ‘चौगुनी’ खुशियां, अस्पताल में लगी देखने वालों की भीड़, तस्वीरें

Sat, 01 Jun 2019 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
A women delivered four children in lucknow.
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है - फोटो : amar ujala

गोंडा की रेहाना और जियाउल हक के घर ईद से पहले ही खुशियों का दौर शुरू हो गया। रेहाना ने बुधवार को लखनऊ के निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर पर अस्पताल में देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं, रेहाना के घर से लेकर अस्पताल तक रिश्तेदारों व परिवारीजनों का तांता लग गया।

A women delivered four children in lucknow.
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है - फोटो : amar ujala

 गोंडा निवासी 25 वर्षीय रेहाना की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। पति जियाउल हक मुंबई में निजी कंपनी में काम करता है। कई साल बाद भी रेहाना को गर्भधारण नहीं हो रहा था।

A women delivered four children in lucknow.
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है - फोटो : amar ujala

कई माह तक इलाज के बाद रेहाना गर्भवती हुई। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर तीमारदार उसे पुरनिया स्थित निजी अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा मिश्रा व उनकी टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन करके प्रसव कराया। इसमें करीब आधा घंटा लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
A women delivered four children in lucknow.
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है - फोटो : amar ujala

डॉ. आशा मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों का वजन एक किलो से अधिक है।उन्होंने बताया कि दो से तीन बच्चों की एक साथ डिलीवरी होती रहती है। हालांकि 20 साल के कॅरिअर में उन्होंने एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी नहीं कराई। 

विज्ञापन
A women delivered four children in lucknow.
नवजातों की संक्रमण से बचाने के लिए वार्मर में रखा गया है - फोटो : amar ujala

ऐसे दुर्लभ मामले की ये हो सकती हैं वजहें

क्वीन मेरी की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी जैसवार का कहना है कि सामान्य तौर पर चार बच्चों के एक साथ पैदा होने के मामले दुर्लभ हैं। यदि महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही है और जाने-अनजाने उसे इसकी दवा दी गई हो तो यह संभावना बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed