फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman who suffered a stroke was saved from paralysis by receiving an injection on time

Lucknow News: समय पर इंजेक्शन लगाकर स्ट्रोक पीड़ित महिला को लकवे से बचाया

Fri, 23 Oct 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A woman who suffered a stroke was saved from paralysis by receiving an injection on time
लखनऊ। अचानक बोलने में परेशानी और शरीर के दाहिने हिस्से में कमजोरी के बाद केजीएमयू पहुंची महिला को समय पर इलाज मिलने से गंभीर लकवे से बचा लिया गया। नस के जरिये खून का थक्का घोलने वाला इंजेक्शन देने के कुछ घंटों में उनकी आवाज और हाथ-पैर की ताकत लौट आई। केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि 21 अक्तूबर की सुबह आठ बजे लखनऊ निवासी महिला को स्ट्रोक के लक्षण हुए। जांच में उनका एनआईएचएसएस स्कोर आठ था। यह स्ट्रोक के कारण होने वाली परेशानी की गंभीरता का आकलन करने का पैमाना है। तत्काल सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें दिमाग में खून का रिसाव नहीं मिला। करीब 90 मिनट के भीतर उन्हें टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन दिया गया। समय पर इलाज से महिला की हालत में तेजी से सुधार हुआ।
विज्ञापन

डॉ. राजेश के नेतृत्व में डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. सरितेश, डॉ. स्नेहांग्श, डॉ. दीपांशु, डॉ. मयूर और डॉ. देबलीना की टीम ने इलाज किया। नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने भी सहयोग किया। अस्पताल प्रशासन ने महंगा इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराया। डॉ. राजेश ने बताया कि स्ट्रोक में समय बेहद अहम है। मरीजों को लक्षण शुरू होने के साढ़े चार घंटे के भीतर इलाज मिलना चाहिए। देरी से दिमाग को स्थायी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed