{"_id":"69c6ed1f3010a262140adfb6","slug":"a-woman-was-slapped-for-refusing-to-go-to-a-hotel-lucknow-news-c-13-knp1002-1664298-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल चलने से मना करने पर युवती को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल चलने से मना करने पर युवती को जड़े थप्पड़
Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना में होटल चलने से मना करने पर आरोपी ने बहराइच निवासी युवती को कई थप्पड़ जड़ दिए। आरोपी पर छेड़खानी का भी आरोप है। पड़िता ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के मुताबिक 16 मार्च की शाम रात करीब नौ बजे आशियाना निवासी चिराग यादव ने उन्हें कॉल कर धमकाते हुए नहरिया चौराहे पर बुलाया। आरोपी उन्हें बाइक पर बैठाकर आशियाना स्थित पकरी पुल के पास ले गया। वहां छेड़खानी करते हुए होटल चलने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर आरोपी ने उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए।
युवती ने बताया कि आरोपी ने उनका गला दबाते हुए उन्हें नहर में धकेलने की कोशिश की। चीखपुकार मचाते हुए उन्हाेंने खुद को छुड़ाया और एक घर में घुस गईं। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।