फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman was sexually exploited on the pretext of marriage, the accused and his partner were arrested

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A woman was sexually exploited on the pretext of marriage, the accused and his partner were arrested
लखनऊ। युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी व उसके दोस्त को पीजीआई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण, छेड़छाड़ व अश्लीलता की धारा में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीजीआई के तेलीबाग निवासी वीर उर्फ शहजाद व तस्लीम हैं। दोनों मजदूर हैं और मूलरूप से गोंडा के बेगमगंज के रहने वाले हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात वीर से हुई थी। आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। अप्रैल 2024 में गर्भवती होने पर पीड़िता के साथ रहने लगा, लेकिन आए दिन यातनाएं देने लगा। पीड़िता ने 25 अक्तूबर 2024 को जब बच्चे को जन्म दिया तो वीर उसे और प्रताड़ित करने लगा। गत दो जून को आरोपी ने पिटाई कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस बात का फायदा उठाकर वीर के दोस्त तस्लीम ने उससे छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। ऐसे में पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन


किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी परचून दुकानदार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पल्टन छावनी निवासी शंकर मौर्य (68) है। गत शुक्रवार को किशोरी सामान खरीदने के लिए उसकी दुकान पर गई थी। इस दौरान शंकर ने उससे छेड़छाड़ की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा
मलिहाबाद। रहीमाबाद पुलिस ने होटल में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने थाने में गत पांच जून को केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आनंद है। उसने किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर गत 31 मई को देर रात रहीमाबाद के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहां उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर किशोरी को पीटा भी था। आरोपी निजी कंपनी में काम करता है। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed