{"_id":"68b366c5b917f1fe670b68ab","slug":"a-woman-was-attacked-with-sticks-and-rods-lucknow-news-c-13-knp1002-1361890-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला
Sun, 31 Aug 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में शुक्रवार को स्कूटी से बेटे को ट्यूशन से लेने जा रही महिला पर अशोक सिंधी ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल पीड़िता की हालत गंभीर हो गई। पीड़िता के भाई ने शनिवार को पारा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
भाई के मुताबिक उनकी बहन आठ साल से अपने सात वर्षीय बेटे के साथ पारा में रह रही है। वह लोगों के घरों में काम करती है। आरोप है कि अशोक बहन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। शुक्रवार शाम को बहन स्कूटी से बेटे को लेने जा रही थी। तभी हंस खेड़ा के पास अशोक ने बाइक से स्कूटी में टक्कर मारकर बहन को गिरा दिया। वह जब तक संभल पाती आरोपी ने बहन के सिर पर लाठी से हमला कर दिया।
आरोपी ने खुद पहुंचाया अस्पताल
बहन की हालत गंभीर देख आरोपी बिना किसी को बताए उसे ट्राॅमा सेंटर ले गया और भाग निकला। भाई ने बताया कि शनिवार को ट्राॅमा सेंटर से उन्हें कॉल आई। बहन से मिलने पर उसने उन्हें आपबीती बताई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर पर दबिश दे रही है।