{"_id":"6865984f6f9a8031a40e3e6b","slug":"a-woman-traveled-with-a-goat-in-a-passenger-compartment-no-one-noticed-lucknow-news-c-13-knp1002-1275843-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यात्री बोगी में बकरी संग महिला ने किया सफर, नहीं पड़ी किसी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यात्री बोगी में बकरी संग महिला ने किया सफर, नहीं पड़ी किसी की नजर
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर घोर अव्यवस्था देखने को मिली। एक महिला न सिर्फ अपनी पालतू बकरी के साथ प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर न सिर्फ आधे घंटे तक बेधड़क घूमती रही, बल्कि गंगा-सतलज एक्सप्रेस के प्लेटफाॅर्म पर आते ही वह यात्रियों से खचाखच भरी जनरल बोगी में बकरी के साथ चढ़कर आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई।
हैरत की बात यह रही कि इस दौरान न तो रेलवे स्टाफ ने कोई ध्यान दिया और न ही जीआरपी की नजर पड़ी। रेलवे के नियमों के मुताबिक यात्री डिब्बों में पालतू जानवर ले जाना सख्त मना है। इसके लिए रेलवे माल डिब्बों या विशेष वैन की सुविधा देता है। इसके बावजूद महिला ने नियमों की अनदेखी कर यात्रा की। प्रदेश की राजधानी स्थित हाई सिक्योरिटी के दावे वाले इस रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की यह लापरवाही चर्चा का भी विषय बनी रही। जिस यात्री बोगी में वह महिला अपनी बकरी के साथ चढ़ी उसमें पहले से काफी भीड़ थी, लेकिन उसमें सवार अन्य यात्रियों में से भी किसी ने इसका विरोध नहीं किया।
रेलवे के नियमों पर एक नजर
- यात्री डिब्बों में जानवर ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
- जानवरों के परिवहन के लिए माल डिब्बा या विशेष पशु परिवहन डिब्बा तय होता है।
- नियम उल्लंघन पर जुर्माना और जानवर को डिब्बे से उतारने का प्रावधान है।
चूक पर एक नजर
- आधे घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रही महिला और बकरी।
- जीआरपी और रेलवे स्टाफ नहीं कर पाए कार्रवाई।
- प्लेटफाॅर्म अथवा ट्रेन की बोगी में मौजूद यात्रियों ने भी नहीं दिया ध्यान।
I
I
Iचारबाग रेलवे स्टेशन पर बकरी के साथ महिला के प्लेटफाॅर्म पर टहलने और बकरी के साथ ट्रेन के सफर की जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी ने इसकी सूचना भी नहीं दी। अगर समय पर सूचना मिल जाती तो कार्रवाई हो जाती। I
विज्ञापन
I- कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडलI