फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman threaten Ikbal ansari to kill him.

अयोध्या: बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर अंतरराष्ट्रीय शूटर ने किया हमला

Tue, 03 Sep 2019 06:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 03 Sep 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
A woman threaten Ikbal ansari to kill him.
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala

अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी से मंगलवार दोपहर को मिलने पहुंची अंतरराष्ट्रीय शूटर व राष्ट्रपति पदक विजेता वर्तिका सिंह अचानक हमलावर हो गईं। मौके पर मौजूद गनर ने किसी तरह उन्हें रोका।

विज्ञापन


पुलिस ने वर्तिका को हिरासत में ले लिया है। इकबाल का कहना है कि तीन तलाक और राम मंदिर मुद्दे पर बातचीत के दौरान महिला उत्तेजित हो गई थी। रामजन्मभूमि थाने में इकबाल अंसारी ने मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी का आरोप है की एक पुरुष के साथ उनके घर आई एक महिला ने खुद को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह बताया। इसके बाद वह तीन तलाक और राममंदिर मुद्दे पर उनसे बात करने लगी। बात करते-करते वह गुस्सा हो गईं और कहा कि तुम राम मंदिर का मुकदमा उलझाए हुए हो। तत्काल मुकदमा वापस ले लो। इकबाल अंसारी का आरोप है कि इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि वर्तिका सिंह उनके ऊपर हमलावर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इकबाल अंसारी की सुरक्षा में तैनात गनर व आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर इकबाल अंसारी को सुरक्षित करते हुए तत्काल मामले की सूचना राम जन्मभूमि थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वर्तिका सिंह को हिरासत में ले लिया।

इकबाल ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इकबाल अंसारी का कहना है कि एक महिला और एक पुरुष उनसे मिलने आए थे बात-बात में वे हाथापाई पर उतर आए। इकबाल अंसारी के अनुसार जिस तरह से उन पर हमला हुआ है, उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है, उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

वहीं, वर्तिका सिंह ने बताया कि वह अयोध्या रामलला का दर्शन करने आईं थीं। इकबाल अंसारी से मिलने गईं थीं लेकिन इकबाल से बातचीत के दौरान वह भड़क गये और बुरा बर्ताव करने लगे। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक व युवती से पूछताछ की जा रही है। उनके नाम व पते का सत्यापन किया जा रहा है। महिला अंतरराष्ट्रीय शूटर है कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed