{"_id":"67615eb0892625c735027f0d","slug":"a-woman-s-dead-body-found-hanging-in-vajeerganj-lucknow-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फूल विक्रेता की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, कारण स्पष्ट नहीं, दुपट्टा के सहारे लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फूल विक्रेता की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, कारण स्पष्ट नहीं, दुपट्टा के सहारे लटकता मिला शव
Tue, 17 Dec 2024 04:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Dec 2024 04:51 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में स्थित एक घर में फूल विक्रेता की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला है। महिला का शव दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
स्वाति सैनी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एक फूल विक्रेता की पत्नी ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है। वजीरगंज ताजी खाना मशकगंज के रहने वाले फूल विक्रेता और साड़ी दुकान कर्मचारी अरुण सैनी परिवार संग रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह अरुण की पत्नी स्वाति (33) सोकर उठीं और बेटी अनि को तैयार किया। इसके बाद अरुण बेटी को स्कूल छोड़ने चले गए। वहां से वह बहन के घर बैग लेने के लिए चले गए। इस बीच अरुण की भाभी जब स्वाति के कमरे में पहुंचीं तो उनको पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता देखा।
विज्ञापन
देवरानी का शव देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर होते ही लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि स्वाति ने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल सका है। स्वाति का मायका उन्नाव के पुरवा इलाके में हैं और उनकी 2016 में शादी हुई थी।
विज्ञापन