{"_id":"678b717fd1682c3aba04ece1","slug":"a-woman-raped-in-sarojini-nagar-in-lucknow-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बहनोई ने साथी के साथ मिलकर विधवा से किया सामूहिक दुष्कर्म, धोखे से अपने नाम करवा ली पैतृक जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बहनोई ने साथी के साथ मिलकर विधवा से किया सामूहिक दुष्कर्म, धोखे से अपने नाम करवा ली पैतृक जमीन
Sat, 18 Jan 2025 02:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:46 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों ने धोखे से पीड़िता की पैतृक जमीन अपने नाम करवा ली।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली विधवा से जीजा और उसके साथी प्रॉपर्टी डीलर ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी पैतृक जमीन जानने वालों के नाम करा ली। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसको व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को कृष्णानगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार पति की मौत के बाद कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी उसके बहनोई और व साथी प्रॉपर्टी डीलर सरोजनीनगर पिनवट निवासी शुभम यादव मदद के बहाने आते-जाते थे। एक दिन बहनोई बहाने से उसको अपने घर बुलाकर ले गया।
विज्ञापन
आरोपी है कि वहां पर बहनोई और शुभम ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने धोखे से उसकी पैतृक जमीन अपने साथियों सूरज यादव, संजय कुमार गौतम और दिपेंद्र कुमार उर्फ लकी के नाम करा ली। फर्जी रजिस्ट्री के बारे में उसको उस वक्त पता चला जब आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने असलहा लगाकर उनको धमकाया और उसके बेटों की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने 8 दिसंबर को इस मामले में कृष्णानगर पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद बृहस्पतिवार को कृष्णानगर थाने में महिला के बहनोई, उसके साथी शुभम यादव, सूरज यादव, संजय कुमार गौतम और दिपेंद्र कुमार उर्फ लकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।