फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman got killed in a leopard attack in Bahraich.

Bahraich: तेंदुए के हमले से 20 दिन में तीसरी मौत, घास काट रही महिला को बनाया निशाना, दर्दनाक मौत

Thu, 26 Oct 2023 03:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Oct 2023 03:46 PM IST
सार

बहराइच में बीते 20 दिनों में तेंदुए के हमले से तीसरी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को तेंदुए ने एक महिला को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
A woman got killed in a leopard attack in Bahraich.
मौत के बाद मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह तेंदुए ने घास काटने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया। बगल के खेतों में मौजूद किसानों ने हांका देकर तेंदुए को भगाया। लगातार 20 दिन में तीसरी मौत से लोगों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनवा के मजरा नरायनपुरवा निवासी चमेला (50) बृहस्पतिवार की सुबह मवेशियों के लिए घास काटने के लिए खेत गई थी। वहीं उसके गांव के ही कुछ किसान गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से तेंदुए ने चमेला की गर्दन दबोच ली। उसकी चीख सुन अन्य किसान दौड़े और हांका लगाया। हांका सुन तेंदुआ चमेला को छोड़ फिर गन्ने में भाग गया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले की सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया और भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर खैरीघाट पुलिस और वन टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर वार: 2024 में राहुल पीएम और अजय राय होंगे सीएम, अखिलेश को पीएम बनाने वाले पोस्टर पर करारा जवाब


तीसरी मौत से वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश
खैरीघाट थाना क्षेत्र में बीते 20 दिन से तेंदुए का आतंक व्याप्त है। बीते 20 दिनों में तेंदुए ने तीन लोगों को मौत के घाट उतारा है। बताते चले की इससे पूर्व तेंदुए ने ग्राम पंचायत चौकसाहार के मजरा झुंडी निवासी रामप्रताप की बेटी रामबेटी (14), उपररिहनपुरवा निवासी पैरू के बेटे रोहित (11) को मौत के घाट उतार दिया था। वही, डल्ला पुरवा के मजरा तेलियन पुरवा निवासी भोले की लड़की ममता (18) और अनीसा (14) को घायल कर चुका है साथ ही गैल ढकिया निवासी माता प्रसाद की बछिया को अपना निवाला बना डाला था। अरनवा के नरायन पुरवा निवासी साधनी (10) को भी घायल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed