{"_id":"64a685eeee5370742b0be6a6","slug":"a-woman-died-in-doubtful-condition-in-gosaiganj-in-ayodhya-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला महिला का शव, प्रेमी के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला महिला का शव, प्रेमी के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
Thu, 06 Jul 2023 08:34 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jul 2023 08:34 PM IST
सार
लखनऊ के गोसाईगंज में एक महिला का शव उसके घर में पड़ा मिला है। महिला के पुत्र ने मां के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के पति की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोसाईंगंज में शिवलर निवासी संतोषी रावत (40) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। संतोषी का शव बुधवार शाम करीब सात बजे घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। मृतका के बेटे ने संतोषी के प्रेमी नीरज रावत पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पति की मौत के बाद संतोषी से उसके रिश्ते हो गए थे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, संतोषी के पति चुन्नी लाल की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इकलौते बेटे रुद्राक्ष के साथ रहती थी, जबकि बेटी शिवांगी की शादी हो चुकी है। बुधवार को संतोषी घर पर अकेली थी। पड़ोसियों ने शाम सात बजे देखा कि वह अंदर तख्त पर लेटी है। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की सूचना पर रुद्राक्ष घर पहुंचा, लेकिन तब तक संतोषी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल, एडीसीपी शशांक सिंह, एसीपी गोसाईंगंज अमित कुमावत व इंस्पेक्टर ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और मौके से साक्ष्य जुटाए गए। एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह के मुताबिक, संतोषी गांव के ही नीरज रावत के साथ लिव-इन में रहती थी। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी। बुधवार को संतोषी का किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान नीरज ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। मृतका के बेटे ने नामजद तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में सड़कों पर नमाज अब बीती बात, धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर भी हटे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा कार्यालय के बाहर लगे 'इस बार पीडीए सरकार' के पोस्टर..., सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ेगी पार्टी
मांग में सिंदूर देख बेटा भी चौंका
बेटे रुद्राक्ष के मुताबिक, वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। बुधवार को वह गांव आ रहा था। रास्ते में ही गांव वालों ने मां के मौत की सूचना दी। रुद्राक्ष ने बताया कि 2021 में नीरज दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। मामले में मुकदमा संतोषी ने ही दर्ज कराया था। जमानत पर छूटने के बाद दोनों फिर साथ रहने लगे थे। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। नीरज ने जान से मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार सुबह घर में मां का शव पड़ा था। मांग में सिंदूर भरा हुआ था। इसे देख रुद्राक्ष चौंक गया। आरोप लगाया कि नीरज ने पहले मां की मांग भरी फिर हत्या कर फरार हो गया। वहीं, मृतका की बेटी शिवांगी के मुताबिक, बुधवार को मां ने कॉल कर नीरज की धमकी के बारे में जानकारी दी थी। देर शाम को उनकी मौत की सूचना मिली।