फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman died after giving birth to a child in Haidergarh in Barabanki.

Barabanki: डॉक्टर व स्टॉफ की लापरवाही से बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, रात में नहीं थी डॉक्टर

Sun, 06 Aug 2023 03:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Aug 2023 03:37 PM IST
सार

प्रसूता के पास रात में कोई महिला डॉक्टर नहीं थी जिससे कि मुश्किल होने पर उसे किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A woman died after giving birth to a child in Haidergarh in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में डॉक्टरों की लापरवाही से रविवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाली की ग्राम पंचायत गौरा के मजरे शुकुलन पुरवा के शिवशंकर रावत ने शनिवार को पत्नी रिंकी (23) को प्रसव के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया था।

विज्ञापन


बताते हैं कि शाम करीब 8.25 पर प्रसव के बाद जच्चा बच्चा सुरक्षित थे। जच्चा में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर रात से ही हालात बिगड़ने लगी लेकिन महिला चिकित्सक के न होने से इलाज नहीं मिल सका। सुबह आठ बजे प्रसूता का ब्लड प्रेशर एकदम से लो हो गया। इस पर आकस्मिक सेवा के डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। सूचना पर अधीक्षक ओपी कुरील भी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक प्रसूता दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल और बिहार के सीट बंटवारे पर रहेगी सपा की नजर, यूपी में भी ऐसा ही फॉर्मूला होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस


मालूम हो शनिवार को दिन में जब महिला को भर्ती कराया गया था तभी उसके हीमोग्लोबिन का स्तर कम था लेकिन मौजूद डॉ मोनिका शुक्ला व एक अन्य महिला डॉक्टर शाम करीब पांच बजे प्रसव स्टॉफ नर्स के सहारे छोड़ कर चली गईं। रात में आकस्मिक सेवा में पीएचसी फतेहगंज के आयुष डॉ जितेंद्र सोनी तैनात थे।

घटना के बाद परिजन निजी वाहन से मृतका को घर लेकर चले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओपी कुरील ने बताया हीमोग्लोबिन का स्तर कम था। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई लेकिन परिजन लेकर नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed