{"_id":"5ba7b265867a557ea274dd2e","slug":"a-woman-commit-suicide-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: महिला ने फांसी लगाकर की खुशकुशी, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: महिला ने फांसी लगाकर की खुशकुशी, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मलपुरा गांव में रविवार को एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मलपुरा गांव निवासिनी भोली (23) पत्नी बच्चन लोध का विवाह डेढ़ वर्ष पहले हुए था। उसका पति मजदूरी करता है। रविवार को पति सुबह मजदूरी के लिए चला गया था। पति अपना मोबाइल घर पर भूल गया था।
विज्ञापन
पति को जब मोबाइल घर पर भूल आने की बात याद आई तो वह घर आया। घर पर उसने कमरा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बच्चन ने दरवाजा न खुलने की बात पड़ोसियों को बताई तो मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में साड़ी के फंदे से भोला का शव लटक रहा था। लोग यह नजारा देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आनन-फानन महिला को नीचे उतारा। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।