{"_id":"66b706b0e65dffe77b0f0b33","slug":"a-wolf-attacked-on-a-six-years-old-chiled-in-bahraich-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: भेड़िया ने किया हमला छह वर्षीय बालिका पर हमला, सिर पर हुआ गहरा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: भेड़िया ने किया हमला छह वर्षीय बालिका पर हमला, सिर पर हुआ गहरा घाव
Sat, 10 Aug 2024 11:50 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:50 AM IST
सार
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िया ने एक छह वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। हमले में बालिका के सिर पर गहरा घाव हो गया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुई बालिका।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के निकट भगवान बैरागी पुरवा का है। जहां बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुवा निवासी राजकुमार अपनी पत्नी व छह वर्षीय पुत्री पल्लवी के साथ अपनी ससुराल निमंत्रण में गए थे।
विज्ञापन
सभी लोग रात को सो रहे थे तभी रात के अंधेरे में किसी भेड़िया ने पल्लवी पर हमला कर दिया। पल्लवी के जोर से चिल्लाने पर राजकुमार की आंखें खुली।
परिजनों के साथ मिलकर जानवर को खदेड़ा जो गन्ने के खेतों में कहीं गुम हो गया। पिता राजकुमार ने आशंका जताई जानवर तेंदुआ हो सकता है। पल्लवी के सर पर काफी गहरा घाव हो गया जिसको लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए जहां उसका इलाज करवाया डॉक्टर ने बताया काफी गहरा घाव है।
विज्ञापन