{"_id":"5f816c218ebc3ea37252122a","slug":"a-vehicle-hits-three-girls-in-kakori-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की सैर पर निकली तीन लड़कियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की सैर पर निकली तीन लड़कियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दो की मौत
Sat, 10 Oct 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रिया (बायें) व विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सुबह की सैर पर निकली तीन लड़कियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल दो लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, संयासी बाग निवासी संतोष की बेटी खुशी, पड़ोस की पिंकी व प्रिया के साथ प्रतिदिन की तरह हरदोई रोड पर सुबह की सैर के लिए गई थीं। सुबह करीब पांच बजे तीनों रहमान खेड़ा स्थित मंगो पैक हाउस तक टहल रही थीं। इसी दौरान मोटी नीम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गईं। इलाज के दौरान खुशी व प्रिया की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पिंकी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन