फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A van driver becomes a millionaire in three years in Shravasti.

UP: तीन साल में करोड़ पति बन गया स्कूल वैन चालक, धर्म परिवर्तन कराने वाली मिशनरी के संपर्क में आकर हुआ कायापलट

Tue, 04 Mar 2025 05:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

एक स्कूल वैन चालक जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर में रहता था। तीन साल में उसका कायापलट हो गया। अब वो करोड़पति है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A van driver becomes a millionaire in three years in Shravasti.
हरि सिंह व उसका मुर्गी फार्म। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती जिले के इकौना के एक स्कूल में वैन चलाने वाला हरि सिंह तीन साल में करोड़पति बन गया। कभी प्रधानमंत्री आवास लेने वाला यह वैन चालक आज प्रार्थना सभा के लिए लाखों रुपये का हॉल बनवा रहा है। इतना पैसा इसके पास कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट के मजरा लोनपुरवा निवासी हरि सिंह कुछ वर्ष पूर्व तक इकौना के एक स्कूल में वैन चलाता था। इसके बाद वह पंजाब चला गया जहां मिशनरियों के संपर्क में आने के बाद उसकी कायापलट हो गई। कभी मुफलिसी के कारण फूस के मकान में रहने वाले हरि सिंह को प्रधानमंत्री आवास दिया गया था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पंजाब से लौटने के बाद उसने अपना जाल फैलाया। पहले छोटे से मड़हे व बाद में फूस के बड़े अहाते में गरीब, मजबूर व बीमार लोगों को आर्थिक स्थिति सुधारने, निरोगी होने व समस्या मुक्त होने के लिए बाइबिल का उपदेश देने लगा।
विज्ञापन


प्रार्थना सभा में बुलाकर उन्हें ईसाई धर्म ग्रंथ पढ़ने के लिए प्रेरित करने लगा। देखते ही देखते सिर्फ आसपास गांव ही नहीं पड़ोसी जिलों के लोग भी प्रत्येक रविवार को उसके द्वारा कराई जा रही प्रार्थना सभा में शामिल होने लगे। इस बीच इसकी आर्थिक स्थिति में भी गुणात्मक सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूस से आलीशान मकान में रहने वाले हरि सिंह ने न सिर्फ मुर्गी फार्म खोला बल्कि प्रार्थना सभा के लिए विशाल हाल का निर्माण करा रहा है। अमर उजाला की ओर से मिशनरियों का मिशन मुस्लिम अभियान के बाद जब इसकी पोल खुली तो पुलिस इसके आय के स्रोत व बैंक खातों को खंगालने में जुट गई है, फिलहाल हरि सिंह घर छोड़ नदारद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed