{"_id":"68a3917b43b91b9fea0b6d9b","slug":"a-unique-demonstration-was-done-by-putting-a-cot-on-a-heap-of-garbage-lucknow-news-c-13-knp1050-1342904-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कूड़े के ढेर पर चारपाई डालकर किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कूड़े के ढेर पर चारपाई डालकर किया अनोखा प्रदर्शन
विज्ञापन
गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
लखनऊ। सफाई व्यवस्था की अनदेखी से नाराज लोगों ने सोमवार को मड़ियांव पुल के नीचे कूड़े के ढेर पर चारपाई डालकर विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष नबी अहमद के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटाने की मांग की।
नबी अहमद ने बताया कि थाने के पास पुल के नीचे लंबे समय से कूड़े का ढेर पड़ा है और अतिक्रमण के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। पार्षद और नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हो रही। इसी वजह से स्थानीय लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज किया।
उन्होंने फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में सफाई व्यवस्था की लापरवाही, अतिक्रमण और खराब स्ट्रीट लाइटों की भी समस्या उठाई। प्रदर्शन में अजीत कुमार मौर्य, सत्येंद्र कुमार मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।