{"_id":"660a90a2f6620113da04f5c6","slug":"a-truck-trampled-a-doctor-in-madiyaon-in-lucknow-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मेडिकल कॉलेज जा रही डॉक्टर को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मेडिकल कॉलेज जा रही डॉक्टर को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Mon, 01 Apr 2024 04:16 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:16 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में एक ट्रक ने मेडिकल कॉलेज जा रही एक डॉक्टर को कुचल दिया। ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के आईआईएम रोड पर सहारा सिटी होम्स के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार डॉक्टर दीक्षांविता (32) को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे आने से दीक्षांविता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतका हेलमेट पहने हुए थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आई आई एम रोड स्थित सहारा सिटी होम्स निवासी डॉक्टर दीक्षांविता केजीएमयू के दंत विभाग में कार्यरत हैं। वह सुबह करीब 8:30 बजे मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी स्कूटी से निकली।
विज्ञापन
कुछ ही दूर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दीक्षांविता ट्रक के नीचे आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही, चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन