फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A truck ran over a young man and he died

Lucknow News: युवक के ऊपर से निकला ट्रक, मौत

Fri, 06 Jun 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A truck ran over a young man and he died
लखनऊ। कैसरबाग में लालकुंआ चौराहे पर मंगलवार को गोंडा के करनैलगंज निवासी भोलानाथ (42) के ऊपर से ट्रक निकल गया। वह रात में ट्रक के नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन




उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सौरभ कुमार पाठक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।




इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक, मंगलवार रात भोलानाथ लालकुआं में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे सो रहे थे। तभी चालक सौरभ ने ट्रक स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया, जो भोलानाथ के पैरों के ऊपर से निकल गया। लोगों ने सौरभ को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। भोलानाथ के परिवार में कोई नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed