{"_id":"5c90a117bdec22493442df1a","slug":"a-truck-hits-colour-shop-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के खुन खुन जी रोड पर रंगों की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, दो दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के खुन खुन जी रोड पर रंगों की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, दो दुकानदार की मौत
Tue, 19 Mar 2019 01:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक थानाक्षेत्र के कोनेश्वर चौराहे पर मंगलवार सुबह नो एंट्री में बेकाबू ट्रक ने बेंच पर सो रहे दो रंग दुकानदारों की जान ले ली। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक ने कार को टक्कर मारी और डिवाइडर से जा टकराया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को दबोचकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, आरोपी चालक फिरोजाबाद का तेज कुमार है। वह परचून का सामान रकाबगंज में उतारने के बाद अपने घर लौट रहा था। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, कोनेश्वर चौकी के पास फु टपाथ पर रंग व पिचकारी की दर्जनों दुकानें लगी हैं। दुकान मालिक गिरीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी स्थित शास्त्रीनगर निवासी महादेव (23) और गोंडा के करनैलगंज स्थित गांधीनगर निवासी दिलीप कुमार बाथम उर्फ राजन (34) को रौंद दिया।
विज्ञापन
दोनों देर रात दुकान बंद करने के बाद बेंच पर सो रहे थे। भागने के चक्कर में ट्रक चालक एक कार से टकराकर डिवाइडर में जा फंसा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, ट्रॉमा सेंटर ले जाते वक्त दोनों दुकानदारों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन और लोग चोटिल हो गए। हालांकि, तीनों प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
दिसंबर में हुई थी महादेव की शादी
महादेव के माता पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो भाई चंद्रभान व भानू हैं। महादेव सबसे छोटा था। उसकी दिसंबर में दिल्ली की नेहा से शादी हुई थी। कुंभ मेले में दुकान समेटने के बाद उसने तीन दिन पहले ही कोनेश्वर चौराहे पर दुकान लगाई थी।
त्योहार पर बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दिलीप के परिवार में पत्नी गीता, दो बच्चे कनक व अर्पित हैं। दिलीप ने भी कुंभ मेले में दुकान लगाई थी और तीन दिन पहले चौक स्थित डाकघर के पास दुकान लगाई थी। वह बसंतकुंज में रह रहा था।
त्योहार पर बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दिलीप के परिवार में पत्नी गीता, दो बच्चे कनक व अर्पित हैं। दिलीप ने भी कुंभ मेले में दुकान लगाई थी और तीन दिन पहले चौक स्थित डाकघर के पास दुकान लगाई थी। वह बसंतकुंज में रह रहा था।
आर्थिक सहायता दिलाने की सिफारिश
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर चालक तेज कुमार को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
परिवारीजनों ने दान कींदोनों की आंखें
महादेव व दिलीप के परिवारीजन दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत करने के बाद दोनों की आंखें दान करने का निर्णय लिया। चिकित्सकों ने आंखें सुरक्षित कर परिवारीजनों को अंगदान का प्रमाण पत्र सुपुर्द किया।
परिवारीजनों ने दान कींदोनों की आंखें
महादेव व दिलीप के परिवारीजन दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत करने के बाद दोनों की आंखें दान करने का निर्णय लिया। चिकित्सकों ने आंखें सुरक्षित कर परिवारीजनों को अंगदान का प्रमाण पत्र सुपुर्द किया।