{"_id":"6493bfba9a43205d5c047cf7","slug":"a-truck-hits-a-bus-on-lucknow-bahraich-state-highway-in-bahraich-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: 41 यात्रियों से भरी रोडवेज बस को पीछे से ट्रक ने ठोकर मारी, एक यात्री की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: 41 यात्रियों से भरी रोडवेज बस को पीछे से ट्रक ने ठोकर मारी, एक यात्री की मौके पर ही मौत
Thu, 22 Jun 2023 03:33 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:33 PM IST
सार
बहराइच में हुए एक हादसे में एक यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार सुबह लगभग 5:30 बजे लखनऊ की तरफ से 41 यात्री को लेकर आ रही रोडवेज को पीछे से मोरंग लादकर आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। बस में पीछे बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए जिन्हें मामूली चोट आई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई कला के पास सवारी उतार रही बहराइच डिपो की रोडवेज बस जो कि लखनऊ से बहराइच आ रही थी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बस में पीछे बैठे एक यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसका नाम पता अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़ा सवाल: क्या यूपी में कांग्रेस, अखिलेश को मानेगी अपना बॉस? जानिए कैसे बनेंगे चुनाव के पहले के समीकरण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा की बैठक : मायावती ने धर्म को लेकर भाजपा को दी नसीहत, हिजाब, जिहाद और उन्माद की राजनीति न करें
बस में सवार 4 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं मृतक की पहचान कराई जा रही है।
हादसे के चलते हाईवे पर 30 मिनट तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। दुर्घटना के समय बस में 41 यात्री सवार थे। एसओ वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।