{"_id":"69810d2f0efcd3af6c06e135","slug":"a-truck-driver-was-crushed-by-a-dumper-while-removing-gravel-stuck-in-his-tyre-lucknow-news-c-13-lko1096-1587310-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे ट्रक चालक को डंपर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे ट्रक चालक को डंपर ने रौंदा
Tue, 03 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे बिहार के छपरा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह (28) को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर रिपार्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
साथी चालक पप्पू ने बताया कि वह और सुरेंद्र मुजफ्फरपुर से खाली ट्रक लेकर दिल्ली सामान लोड करने जा रहे थे। बीबीडी स्थित किसान पथ पर नरेंद्री गांव के पास ट्रक चला रहे सुरेंद्र को पिछले पहिये से कुछ आवाज सुनाई दी। इस पर सुरेंद्र ने गाड़ी सड़क किनारे लगा दी और नीचे उतरकर पहिये में फंसी गिट्टी को निकालने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चला रहे डंपर चालक ने सुरेंद्र को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी ने गाड़ी भी नहीं रोकी। डंपर चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी और भाग निकला।
सुरेंद्र को लहूलुहान देखकर पप्पू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुरेंद्र के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। इसके आधार पर आरोपी की पहचान की जाएगी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे भाई वीरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र के परिवार में पत्नी सोनी और एक बेटा सौरभ है।