{"_id":"68e188327cef7ca58e00cc26","slug":"a-tree-fell-on-the-canteens-tin-shed-in-the-school-an-accident-was-averted-lucknow-news-c-13-knp1002-1413377-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यालय में भोजनालय के टिनशेड पर गिरा पेड़, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यालय में भोजनालय के टिनशेड पर गिरा पेड़, हादसा टला
विज्ञापन
विद्यालय में गिरा पेड़।
निगोहां। करनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय परिसर में लगा काफी पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ भोजनालय के टिनशेड पर गिर पड़ा। हादसे के समय स्कूल के बच्चे कक्षा में मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई बच्चा आसपास नहीं था।
हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक रामखेलावन व अन्य लोगों ने विद्यालय पहुंचकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय परिसर में दो दर्जन से अधिक पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ हैं, जिनमें कुछ झुके हुए हैं और वे कभी भी गिर सकते हैं। जब तक इन पेड़ों को हटाया नहीं जाता, वे बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे।
एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर झाड़ रहे पल्ला
सहायक अध्यापक जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को पत्र भेजकर पेड़ कटवाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान मदन मोहन सिंह ने भी विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो बार अतिरिक्त कक्षा निर्माण की स्वीकृति मिली, लेकिन पेड़ कटान न होने से काम नहीं हो सका। उधर, एबीएसए सुशील कन्नौजिया का कहना था कि अध्यापकों ने कभी इस संबंध में उन्हें सूचना नहीं दी। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।