फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A three-acre playground will be built for girl students, with gym facilities.

Lucknow News: तीन एकड़ में छात्राओं के लिए बनेगा खेल मैदान, जिम की भी सुविधा

Wed, 10 Dec 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A three-acre playground will be built for girl students, with gym facilities.
अटल आवासीय विद्यालय में लगी बच्चों की प्रदर्शनी को देखते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। स्रोत: सं
लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय में छात्राओं के लिए लगभग तीन एकड़ में विशाल खेल मैदान विकसित किया जाएगा। वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस सहित अन्य गतिविधियों के लिए विशेष स्पेस तैयार होगा। साथ ही छात्राओं के लिए एक स्पेशल जिम भी स्थापित किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को हुई विद्यालय की मंडलीय स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विद्यालय परिसर के पास ग्राम सभा की भूमि पर शिक्षकों के लिए आवास और छात्राओं के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। इससे पहले मंडलायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पठन-पाठन, खान-पान, रहन-सहन, संगीत और खेल-कूद संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किए गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया और नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों के निर्देश दिए। 10वीं की विशेष तैयारी के लिए मॉक टेस्ट परिणामों का विश्लेषण कर इसे और प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए। इसके अलावा, विद्यालय के विद्युत कनेक्शन का लोड कम कराने, पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान करने और गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां समय से शुरू करने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed