UP: किसान के घर से पांच लाख की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खारों थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने खानपुरखुष्टी गांव में एक किसान के घर से करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। चोर पीछे से आंगन के जरिए घर में घुसे।
पड़ोस के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन लोगों की नींद टूटने से चोर भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
खीरों के खानपुरखुष्टी गांव में चोरों ने रामनरेश उर्फ सज्जन मिश्रा के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने से 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान पार कर दिए।
रामनरेश के घर में चोरी के बाद चोरों ने घर के सामने राकेश कुमार मिश्रा के घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। मगर इसी बीच शोर सुनकर घर के लोगों की नींद टूट गई, जिसके बाद चोर भाग गए।
साढ़े चार लाख के जेवर हुए गायब
शुक्रवार को पीड़ित रामनरेश ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि 50 हजार रुपये नकदी के साथ ही करीब साढे़ चार लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी गए हैं।
तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष हीरालाल चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।