फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a theft of five lakh rupees in raebareli.

UP: किसान के घर से पांच लाख की चोरी

Fri, 03 Oct 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 03 Oct 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
a theft of five lakh rupees in raebareli.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खारों थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने खानपुरखुष्टी गांव में एक किसान के घर से करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। चोर पीछे से आंगन के जरिए घर में घुसे।

विज्ञापन


पड़ोस के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन लोगों की नींद टूटने से चोर भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


खीरों के खानपुरखुष्टी गांव में चोरों ने रामनरेश उर्फ  सज्जन मिश्रा के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने से 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनरेश के घर में चोरी के बाद चोरों ने घर के सामने राकेश कुमार मिश्रा के घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। मगर इसी बीच शोर सुनकर घर के लोगों की नींद टूट गई, जिसके बाद चोर भाग गए।

साढ़े चार लाख के जेवर हुए गायब

a theft of five lakh rupees in raebareli.

शुक्रवार को पीड़ित रामनरेश ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि 50 हजार रुपये नकदी के साथ ही करीब साढे़ चार लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी गए हैं।

तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष हीरालाल चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed