फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl raped in Lucknow.

स्कूल में नाबालिग छात्रा से रेप के बाद आरोपी के परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 19 May 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 May 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
 A teenaged girl raped in Lucknow.
हंगामा करते आरोपी के परिजवारीजन - फोटो : amar ujala

लखनऊ की पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी स्थित एलन हाउस में प्री क्लासेज की छात्रा से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नाका के नवयुग रेडियंस स्कूल में ऐसी ही एक और घटना ने राजधानी को शर्मसार कर दिया।

विज्ञापन


छुट्टी के बाद वैन चालक जुबैर नाबालिग छात्रा को फुसलाकर स्कूल के ही एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और छात्रा को उसके घर छोड़ आया।
विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजनों को बुधवार को वैन चालक की घिनौनी हरकत का पता चला तो उनके होश उड़ गए। वारदात 12 मई शुक्रवार की है। छात्रा से पड़ताल करने पर पता चला कि जुबैर के अलावा कुछ महीने पहले छात्रा को स्कूल लाने-ले जाने वाला ई-रिक्शा चालक भी उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने नाका थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि नाका इंस्पेक्टर परशुराम सिंह ने वारदात को संदिग्ध बताया है।

सीसीटीवी से नहीं लगा सुराग

 A teenaged girl raped in Lucknow.

नाका इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल परिसर में नौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों की फुटेज की जांच की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फुटेज में 12 मई और उसके बाद किसी भी दिन छात्रा अथवा अन्य किसी को कमरे में लाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

छात्रा का आरोप - ई-रिक्शा चालक ने भी की ज्यादती
इंस्पेक्टर परशुराम सिंह ने बताया कि बाजारखाला थाना क्षेत्र की पीड़िता के पिता दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह राजेंद्रनगर के अंगार शाह की तकिया इलाके में रहने वाले वैन चालक जुबैर और एक अन्य पर बेटी के साथ रेप में केस दर्ज कराया। पिता का कहना है कि दोनों आरोपी बेटी से स्कूल के कमरे में ही दुष्कर्म कर रहे थे।

दोनों चालक आपस में दोस्त

 A teenaged girl raped in Lucknow.

छात्रा को तीन महीने पहले ही स्कूल ले जाना शुरू करने वाले जुबैर ने 12 मई को स्कूल में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शर्मनाक करतूत का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। ई-रिक्शा चालक भी उसे डरा-धमकाकर उसी कमरे में ले गया और दुष्कर्म करता रहा। छात्रा का कहना है कि दोनों ड्राइवर आपस में दोस्त हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

आरोपी के परिवारीजनों का हंगामा
जुबैर की गिरफ्तारी से भड़के परिवारीजनों ने उसे फर्जी मामले में पकड़ने का आरोप लगाया। नाका थाने पर प्रदर्शन व हंगामा किया। इसमें जुबैर के परिवार के अलावा मोहल्ले की दूसरी महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराया।

पीड़िता का दावा- एक और छात्रा भी दरिंदगी की शिकार
पीड़ित छात्रा ने अपनी एक सहेली से भी रेप का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। उसने बताया कि ड्राइवर एक और छात्रा को भी शिकार बना रहा था। दूसरी छात्रा दहशत के चलते परिवारीजनों को इसकी जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस आरोप की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed