फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teacher died because of heart attack in amethi.

शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने से शिक्षिका को हार्ट अटैक, मौत

Wed, 26 Jul 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज/अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज/अमेठी Updated Wed, 26 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
A teacher died because of heart attack in amethi.
सरोजनी देवी - फोटो : amar ujala

सुप्रीम कोर्ट की ओर से समायोजन निरस्त होने का आदेश पता लगने के बाद एक समायोजित शिक्षिका को सदमा लग गया।

विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक सदमे से उसे हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले बुखार होने पर एक निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर प्रथम में तैनात समायोजित शिक्षिका सरोजनी देवी (40) को रविवार से बुखार आ रहा था। सोमवार को अवकाश लेने के बाद वह मंगलवार को पति कैलाशनाथ शुक्ल के साथ मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल गई थीं।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर लिया था। मंगलवार देर शाम सरोजनी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पर हुआ समायोजन निरस्त करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोजनी के पति ने बताया कि यह खबर मिलते ही उसे हार्टअटैक पड़ गया। चिकित्सक उन्हें सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश में जुटे ही थे कि बुधवार सुबह करीब दस बजे उनकी मौत हो गई।

दो वर्ष पूर्व हुआ था समायोजन

A teacher died because of heart attack in amethi.

संग्रामपुर ब्लॉक के तिवारीपुर मजरे करनाईपुर की रहने वाली सरोजनी देवी एक जुलाई 2007 को प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर प्रथम में बतौर शिक्षामित्र तैनात हुई थी।

दूरस्थ शिक्षा विधि से बीटीसी करने व शासन के आदेश पर सरोजनी का समायोजन द्वितीय बैच में 30 अप्रैल 2015 को पीएस तिवारीपुर प्रथम में ही सहायक अध्यापक पद पर हुआ था।

परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल
संगठन से जुड़ी समायोजित शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही समायोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अर्चना शुक्ला व कोषाध्यक्ष रत्नाकर त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सरोजनी के घर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed