फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teacher beats student brutally.

शिक्षिका ने मासूम की चमड़ी उधेड़ी, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Sep 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
A teacher beats student brutally.

तेलीबाग क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में बुधवार को शिक्षिका ने आठ साल के मासूम की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बुरी तरह पीटने के बाद बच्चा दर्द से कराहता रहा, लेकिन शिक्षिका को तरस नहीं आया।

विज्ञापन


पूरे तीन घंटे बच्चे को स्कूल में ही रोककर रखा गया। घर पहुंचकर अभिभावकों ने जब बच्चे का हाल देखा तो पीजीआई थाने पहुंच गए। शुरुआती ना-नुकुर के बाद आखिरकार पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब की है। लंच के दौरान कक्षा चार के छात्र आकाश मौर्य की कक्षा के दूसरे बच्चों से लड़ाई होने लगी। आपस मे झगड़ रहे बच्चों को शांत कराने के लिए शिक्षिका माधुरी सिंह दौड़ी। इस पर बच्चे इधर उधर भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश वहीं खड़ा रहा और उसने बताया की कुछ बच्चे उससे झगड़ रहे थे। शिक्षिका ने आकाश की बात सुने बगैर डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

चीख-चीखकर कमरे में भागता रहा आकाश

A teacher beats student brutally.

पिटाई के दौरान आकाश चीख-चीखकर पूरे कमरे में भागता रहा, पर शिक्षिका तब तक उसे पीटती रही जब तक थक नहीं गई। शिक्षिका जब आकाश को पीट रही थी तो अन्य टीचरों ने उसे रोकने का भी प्रयास नहीं किया।

लहूलुहान आकाश दर्द से कराहता रहा और शिक्षिका ने उसे घर भी नहीं जाने दिया। तीन घंटे के बाद जब छुट्टी हुई तो घर पहुंचा और मां राधा से लिपट कर रोने लगा।

मां ने बच्चे के पीठ में दर्द की बात पर कपड़े उतरवा कर देखे तो दंग रह गई। बच्चे को लेकर वह टीचर के खिलाफ पीजीआई थाने मे शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। पहले तो पुलिस ने उसे टरकाने का प्रयास किया लेकिन बाद में टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

मामले पर सरो‌जनीनगर के खंड शिक्षा अधिकारी रामनारायण यादव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। अगर ऐसा है तो ये गंभीर मामला है। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी मे देते हुए जांच कराई जाएगी। जांच में अगर शिक्षिका दोषी मिलीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed