{"_id":"5f87e5c68ebc3e9bdc31a5c3","slug":"a-talk-with-corona-warriors-zindagi-master-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला व यूनिसेफ का संयुक्त आयोजन: जिंदगी मास्टर क्लास में आज होगी कोरोना योद्धाओं से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला व यूनिसेफ का संयुक्त आयोजन: जिंदगी मास्टर क्लास में आज होगी कोरोना योद्धाओं से बात
Thu, 15 Oct 2020 11:31 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार की घड़ियां खत्म। गुरुवार से शुरू हो रही है ‘मैं हूं कोरोना योद्धा’ थीम पर वेबिनार की पहली कड़ी। अमर उजाला व यूनिसेफ की ओर से युवाओं के लिए वेबिनार का आयोजन शाम 5.30 बजे से होगा। इसका अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लाइव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मैं हूं कोरोना योद्धा की इस पहली कड़ी में बात होगी सामुदायिक सेवाओं के महत्व और युवाओं की इसमें भागीदारी के बारे में। साथ ही महामारी के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों की सक्रियता पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
इस पर बात करने के लिए मौजूद रहेंगे एनएसएस उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमालि शर्मा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विजेता अजीत कुशवाहा और राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018-19 की विजेता क्रिस जॉन।
विज्ञापन
इसके अलावा वाराणसी के युवाओं की टीम हमारे साथ वेबिनार का हिस्सा होगी। वहीं, नवयुग कन्या महाविद्यालय, पायनियर मान्टेसरी, ब्राइटवे स्कूल के अलावा प्रदेश के कई स्कूलों को शिक्षक व युवा हमारे साथ होंगे।