फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A tadka of laughter will be seen in a family film

Lucknow News: पारिवारिक फिल्म में दिखेगा हंसी का तड़का

Wed, 25 Jun 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A tadka of laughter will be seen in a family film
विभूतिखंड में फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी से मिलते राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दि
लखनऊ। मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ आए हुए हैं। मंगलवार को गोमतीनगर के विभूतिखंड में स्थित एक रेस्टोरेंट में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इससे पहले हजरतगंज में भी कुछ दृश्यों का फिल्मांकन हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग इससे पहले उन्नाव में चल रही थी। मंगलवार को ही फिल्म की यूनिट वापस लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन


फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर दानिश ने बताया कि यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों के साथ ही दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करेगी। इसमें हंसी का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता भानुशील हैं और निर्देशक वरुण शर्मा हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में बहुत से स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


मंगलवार को विभूतिखंड के एक रेस्टोरेंट में जहां इस फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए जाने थे, वहां जैसे ही लोगों को पता चला कि पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे हैं तो धीरे-धीरे कर भीड़ भी पहुंचने लगी। किसी तरह से बाहर जमा भीड़ को हटाया गया। प्रशंसक पंकज त्रिपाठी की एक झलक पाने को बेकरार दिखे। इससे पहले इस फिल्म की शूटिंग हजरतगंज में भी हो चुकी है जिसमें अदिति और पंकज का रेस्टोरेंट के बाहर का एक सीन शूट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- यूपी में शूटिंग के लिए बेहतर माहौल : पंकज त्रिपाठी
विभूतिखंड स्थित शूटिंग स्थल पर अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी और फिल्म की बाकी यूनिट से मुलाकात की। इस दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर माहौल बन गया है जिससे मुंबई से बड़े निर्माता-निर्देशक भी लखनऊ समेत अन्य जिलों में फिल्मों की शूटिंग के लिए आकर्षित हो रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने लखनऊ के लोगों के व्यवहार, यहां की तहजीब, जुबान और जायके की भी खूब तारीफ की। डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुविधाएं बहुत अच्छी हुई है जिससे फिल्मकार यहां आने को आतुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed