फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A SUV hits the bike and fragged it about 10 KM in Raebareli.

Raebareli: एसयूवी में फंसकर 10 किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक, चालक घायल

Sun, 06 Aug 2023 05:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Aug 2023 05:20 PM IST
सार

रायबरेली के ऊंचाहार में एक एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भागी एसयूवी कई किलोमीटर तक बाइक को घसीटती रही और उससे चिंगारियां निकलती रहीं।
 

विज्ञापन
A SUV hits the bike and fragged it about 10 KM in Raebareli.
घिसटती हुई बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता शनिवार की देर शाम घर से ऊंचाहार जा रहा था। इस दौरान ओवरब्रिज के पास प्रयागराज की ओर आ रही एक एसयूवी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके पैर व पेट में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं पहने था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घटना के बाद बाइक एसयूवी में फंस गई। चालक वाहन लेकर भागने लगा। वाहन में फंसीं बाइक सड़क पर रगड़ने लगी। बाइक रगड़ने से सड़क पर चिंगारी निकल रही थी। गनीमत रही कि बाइक  में आग नहीं लगी। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल और बिहार के सीट बंटवारे पर रहेगी सपा की नजर, यूपी में भी ऐसा ही फॉर्मूला होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस




पीछा कर रही पुलिस को एसयूवी लगभग 10 किमी बाद चड़रई टोल के पास पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि चालक को पकड़कर वाहन कब्जे लिया गया है। तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed