फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student who went to take a bath with his friends drowned in a canal, his father accused his friends of murder

Lucknow News: दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र नहर में डूबा, पिता ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A student who went to take a bath with his friends drowned in a canal, his father accused his friends of murder
लखनऊ। दोस्तों के साथ बीबीडी इलाके में स्थित खरजा नहर में सोमवार को नहाने गए छात्र ग्वारी गांव निवासी जीत बहादुर (15) की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को नहर से उसका शव बरामद हुआ। पिता अमरनाथ यादव ने जीत के दोस्तों पर उसे नहर में फेंककर मार डालने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन

जीत के पिता ने बताया कि बेटा सोमवार सुबह 11 बजे साइकिल से मोहल्ले के दोस्तों के साथ मैच खेलने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर रात में करीब आठ बजे गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को जीत के दोस्तों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्तों को बुलाकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि मंगलवार को नहर से जीत का शव बरामद कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोस्त को बचाने के चक्कर में डूब गया जीत

पूछताछ में पता चला कि जीत पांच दोस्तों के साथ नहाने के लिए खरजा नहर गया था। नहाते समय अचानक उसका एक दोस्त डूबने लगा। इस पर जीत उसे बचाने गया और खुद डूब गया, जबकि दोस्त बाहर निकल आया। जीत के डूब जाने के बाद पांचों दोस्त वहां से भाग निकले। उन्होंने परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। पूछताछ के बाद पुलिस परिजनों को लेकर सोमवार रात में खरजा नहर पहुंची, लेकिन अंधेरे के कारण जीत की तलाश नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था छात्र

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस ने जीत के दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनाें को शांत कराया। जीत हाईस्कूल का छात्र था। अमरनाथ ऑटो चालक हैं। परिवार में जीत की मां संगीता, बड़ी बहन कशिश और भाई आर्यन है। जीत तीनों भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed